Badshah Murder case में बड़ा खुलासा, बादशाह नहीं कोई और था मनु कपूर का टारगैट

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2024 05:30 PM

badshah murder case disclosure

जालंधर के खिंगरा गेट में हुए बादशाह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर : जालंधर के खिंगरा गेट में हुए बादशाह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मनु कपूर ने बड़े खुलासे किए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनु कपूर बादशाह को नहीं बल्कि किसी अन्य युवक को मारना चाहता था। उसने बताया है कि उसकी और बादशाह के झगड़े की वजह यही युवक था और उसका मनु कपूर के साथियों से विवाद चल रहा था। मनु ने बताया कि इसी युवक के कहने पर बादशाह की मुलाकात उससे 2 दिन पहले हुई थी, जहां उसने बादशाह को समझाया था कि वह इस युवक के साथ फोटो सोशल मीडिया पर न डाला करे, जिसके चलते मनु और बादशाह की बहस हो गई। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि बादशाह को इसी युवक ने मनु के खिलाफ भड़काया था। जिसके बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार रात यह युवक और बादशाह साथ मिलकर मनु को ढूंढ रहे थे और इस दौरान मनु इसी उक्त युवक को मारना चाहता था लेकिन वह मौके से भाग गया और बादशाह सामने आ गया जिस कारण मनु ने बादशाह पर गोलियां चला दी। आपको बता दें कि मनु कपूर कांग्रेसी नेता का करीबी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!