बब्बर खालसा के 2 मैंबर गिरफ्तार, घल्लूघारा दिवस पर हमले की थी योजना

Edited By Vaneet,Updated: 01 Jun, 2019 12:51 PM

babbar khalsa s 2member arrested

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने आई.एस.आई. समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी तरफ से किए जाने वाले आतंकवादी हमलों को नाकाम किया है। पु

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने आई.एस.आई. समर्थन प्राप्त बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनकी तरफ से किए जाने वाले आतंकवादी हमलों को नाकाम किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जगदेव सिंह और रविन्दरपाल सिंह के तौर पर हुई है, जो इस समय मलेशिया में रह रहे कुलविन्दर सिंह उर्फ खानपुरिया के निर्देशों पर स्लीपर सेल्ज के लिए फंड और हथियार मुहैया करवाने का प्रबंध कर रहे थे।

प्रवक्ता अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर को विशेष सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा के कार्यकर्ता कुलविन्दर सिंह उर्फ खानपुरिया ने राज्य में आतंवाद फैलाने  के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर विशेष भाईचारे के नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाई है। इस सम्बन्धित कुलविन्दर सिंह उर्फ खानपुरिया पुत्र सम्पूर्ण सिंह नंबरदार मोहल्ला दोराहा लुधियाना, रविन्दरपाल पाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वी.पी.ओ. महिना, जिला मोगा और जगदेव सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी वी.पी.ओ. तलानिया जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा-25, धमाकाखेज सामग्री (संशोधन) एक्ट 2001 की धारा-3,4,5 और गैर कानूनी गतिविधियों बारे एक्ट, 1967 की धारा-17,18,18बी, 20 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नं. 05 तारीख 30 मई, 2019 थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि मास्टर माइंड कुलविन्दर सिंह उर्फ खानपुरिया पहले भी कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। वह जनवरी 2019 में परिवार समेत टूरिस्ट वीजे पर मलेशिया चला गया था और जान-बूझ कर विदेशों और भारत में रहते अपने साथियों के साथ तालमेल के द्वारा आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने में सक्रिय हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार कुलविन्दर सिंह मलेशिया से आई.एस.आई., बी.के.आई. और पाकिस्तान बीच के अन्य आतंकवादी आपरेटिवज के संपर्क में है। इस समूचे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!