Edited By Vaneet,Updated: 27 Apr, 2019 01:41 PM
गनमैन लेना ज्यादातर लोगों का शौक होता है परन्तु बाबा जी बर्गर वाले को गन्नमैन ....
लुधियाना(नरिन्दर महेन्दरू): गनमैन लेना ज्यादातर लोगों का शौक होता है परन्तु बाबा जी बर्गर वाले को गन्नमैन मिलने के कारण खर्चा बढ़ गया है। दरअसल, रवीन्द्र पाल सिंह उर्फ बाबा जी बर्गर वाले लुधियाना लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
चुनाव लड़ रहे बाबा जी बर्गर वाले को सुरक्षा के लिहाज के साथ दो गनमैन मिले हैं। रवीन्द्र पाल सिंह का घर छोटा होने के कारण उनको बाकायदा गनमैन के लिए कमरा लेना पड़ा है और उनके खाने का भी प्रबंध करते हैं।
रवीन्द्र पाल सिंह चुनाव प्रचार पर हों या फिर अपनी रेहड़ी पर, गनमैन हमेशा साथ ही रहते हैं। रवीन्द्र पाल सिंह मुताबिक चुनाव प्रचार भी वह अपनी रेहड़ी की कमाई से ही कर रहे हैं और गनमैन मिलने के कारण अब उनका खर्चा और बढ़ गया हैं।