Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Oct, 2017 10:58 PM
बी.एस.एफ. की 12 बटालियन मोमनपुर पोस्ट के जवानों ने 1 किलो हैरोइन व एक पिस्टल बरामद की। डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने बताया कि गत रात्रि भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पार पाकिस्तान की तरफ बी.एस.एफ. के जवानों ने हिलजुल होती देखी जहां...
बटाला/कलानौर/गुरदासपुर(बेरी, मनमोहन, दीपक, विनोद): बी.एस.एफ. की 12 बटालियन मोमनपुर पोस्ट के जवानों ने 1 किलो हैरोइन व एक पिस्टल बरामद की। डी.आई.जी. राजेश शर्मा ने बताया कि गत रात्रि भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पार पाकिस्तान की तरफ बी.एस.एफ. के जवानों ने हिलजुल होती देखी जहां 2 व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में घूमते पाए गए।
डी.आई.जी. शर्मा ने बताया कि इसके तुरंत बाद बी.एस.एफ. के जवानों ने पूरी चौकसी बरतते हुए आज सुबह जब कंटीली तार के पास भारतीय क्षेत्र में सर्च ऑप्रेशन चलाया तो मिट्टी की ढेरी को खोदने पर 1 किलो हैरोइन व 1 चाइना मेड पिस्टल सहित मैग्जीन भी बरामद की गई। डी.आई.जी. शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ हैं। इस अवसर पर मनोज कुमार, परमजीत सिंह, प्रशांत पाठक कम्पनी कमांडर आदि मौजूद थे।