बी.एस.एफ. ने जब्त की 70 करोड़ की हैरोइन

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Oct, 2020 09:59 AM

b s f seized 70 crore heroin

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगती बी.ओ.पी. कल्स पोस्ट के नजदीक बी.एस.एफ. की 14 बटालियन के जवानों........

तरनतारन(रमन): बी.एस.एफ. ने भारत-पाक की कंटीली तार नजदीक हैरोइन के 14 पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन 14 किलो 260 ग्राम है। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस बड़ी बरामदगी के बाद बी.एस.एफ. द्वारा आस-पास के सभी इलाके को बारीकी के साथ खंगाला जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगती बी.ओ.पी. कल्स पोस्ट के नजदीक बी.एस.एफ. की 14 बटालियन के जवानों ने 5 पैकैट हैरोइन बरामद किए, जिसका वजन 5 किलो 260 ग्राम है। इस दौरान तस्करों की हरकतों को देखते हुए बी.एस.एफ के जवानों ने कुछ राऊंड फायर भी किए। इसी तरह 103 बटालियन के जवानों ने गश्त दौरान हैरोइन के 3 पैकेट राजोके सरहद और 2 पैकेट बी.पी. नंबर 143/20 और 144 से बरामद किए हैं, जिनका वजन 105 किलो आंका गया है।

वहीं बी.एस.एफ. की 71वीं बटालियन के जवानों ने गांव नौशहरा ढाला में स्थित महेंदरा चौंकी के गेट नं.-121 और बुर्जी नं. 5-6 नजदीक के खेतों से 4 पैकेट हैरोइन के बरामद किए गए, जिनका वजन 4 किलो है। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने चारों पैकेट कब्जे में लेकर एन.बी.सी. के हवाले कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!