Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 05:21 PM
रामपुरा फूल के नजदीकी गांव महराज में जमीन के झगड़े को लेकर बूटा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह पत्ती सोल महराज में आरोपियों द्वारा सुबह उनके घर में दाखिल होकर जानलेवा हथियारों से बूटा सिंह से मारपीट करके उसकी दोनों टांगें तोडऩे व उसके कान पर रिवालवर...
रामपुरा फूल(तरसेम): रामपुरा फूल के नजदीकी गांव महराज में जमीन के झगड़े को लेकर बूटा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह पत्ती सोल महराज में आरोपियों द्वारा सुबह उनके घर में दाखिल होकर जानलेवा हथियारों से बूटा सिंह से मारपीट करके उसकी दोनों टांगें तोडऩे व उसके कान पर रिवालवर रखकर जान से मार देने की धमकियां दी गईं, साथ ही उसके घर में खड़ी गाडिय़ों में तोड़-फोड़ करने का मामला सामने आया है।
जानकारी देते हुए पुलिस थाना सिटी के ए.एस.आई. गमदूर सिंह ने बताया कि इस मामले के संबंध में थाना सिटी रामपुरा में बूटा सिंह के पिता सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर गुरलाल सिंह पुत्र मेजर सिंह सिधाना, अमनदीप अमना पुत्र दर्शन सिंह सरदूल गढ़, मनप्रीत सिंह मनी पुत्र मलकीत सिंह फूल, जग्गी व 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।