पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ चली गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 18 Feb, 2021 06:28 PM

attack on big congress leader in punjab

फरीदकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई ।

फरीदकोटः फरीदकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम गोलियां चलाई गई । इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पर बाइक सवार युवकों ने 11 राऊंड फायर किए, जिसमें से 6 गोलियां गुरलाल सिंह के लगी। इलाके में फायरिंग होते ही हड़कंप मच गया तथा यहां के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आते ही गुरलाल सिंह की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी बताया जा रहा है कि गुरलाल सिंह विधायक कुशल दीप सिंह ढिल्लो के बेहद करीबी है तथा हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी गुरलाल सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस मामले को राजनीतिक तौर पर रंजिश होने की संभावना को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल गोली मारने वाले नकाबपोश युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है ताकि हमला करने वालों की पहचान हो सके। 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!