अटल जी को देश कभी नहीं भूल सकता: मनोरंजन कालिया

Edited By Vaneet,Updated: 25 Dec, 2018 05:54 PM

atal bihari vajpayee ji can never forget the country

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती है। हालांकि अटल जी शारीरिक तौर पर हमारे साथ नहीं हैं परन्तु उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं...

जालंधर(सोनू): आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती है। हालांकि अटल जी शारीरिक तौर पर हमारे साथ नहीं हैं परन्तु उनकी यादें हमेशा हमारे साथ हैं। 
Image result for भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी
एक तरफ जहां हर कोई वाजपेयी जी को याद कर रहा है, वहीं ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास आज भी अटल जी की कुछ ऐसी यादें हैं, जिनको वह सारी उम्र नहीं भुला सकते। ऐसे ही एक शख्स हैं पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया। अटल जी के जन्म दिन मौके उनको याद करते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि अटल जी ऐसे शख्सियत और नेता थे, जिनको देश कभी भी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी चाहे भाजपा नेता थे परन्तु उनके बात करने के अंदाज का हर पार्टी का नेता और आम व्यक्ति कायल था।
Image result for भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी
उन्होंने कहा कि अटल जी को बच्चों के साथ बेहद प्यार था। वह सादा जीवन व्यतीत करने वाले एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने देश को दुनिया के सामने एक परमाणु शक्ति बनाया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी भाजपा के सीनियर नेता थे और इसके चलते वह बचपन से ही अटल जी को जानते थे। कई बार उनकी अटल जी के साथ मुलाकात भी हुई। अटल जी निजी और राजनीतिक दौरों को लेकर वह जालंधर आते रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!