Edited By Urmila,Updated: 24 Aug, 2026 12:24 PM

जलालाबाद के श्री मुक्तसर साहिब नेशनल हाईवे पर गांव फलियावाला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जलालाबाद (नागपाल) : जलालाबाद के श्री मुक्तसर साहिब नेशनल हाईवे पर गांव फलियावाला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक अपने साथी सहित पिस्तौल दिखाकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा। जलालाबाद सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए वीडियो को वेरीफाई किया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल असली नहीं बल्कि नकली है, जिसे स्थानीय लोगों ने युवक से छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया।
एसपी का कहना है कि मामले को पूरी तरह से जांच कर बनती कानूनी कार्यवाही की जाएगी जबकि उधर जलालाबाद सिटी थाना के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इनमें से एक पक्ष के दो युवक गांव फलियावाला के रहने वाले हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोग बाहर से आए थे। आरोप है कि फलियावाला के एक युवक ने नकली पिस्तौल दिखाकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ताकि सोशल मीडिया पर उसकी दहशत बने। एसएचओ के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में लगातार रेड की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही झगड़े के पीछे की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here