केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को किया गुमराह : अश्विनी शर्मा

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2020 10:18 AM

ashwani sharma

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने विशेष भेंट दौरान कहा कि 20 फरवरी को नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल से उनके गृह स्थान पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

बठिंडा (विजय): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने विशेष भेंट दौरान कहा कि 20 फरवरी को नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल से उनके गृह स्थान पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियों में जुटे प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को डा. जी.एस. नागपाल के घर नाश्ते पर पहुंचे तो वहां उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता में एक नया जोश व नया उत्साह पैदा किया जाएगा, जिससे वे देशहित के लिए कार्य करेंगे। 

इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में एक बड़ा अंतर है। पंजाब के लोग समझदार हैं, जो आम आदमी पार्टी को एक बार देख चुके हैं। दिल्ली में सत्ता पर पुन: लौटने पर कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली निवासियों को गुमराह किया और लोग उनके झांसे में आ गए। पंजाब ने कई वर्षों तक आतंकवाद का संताप झेला और केजरीवाल ने उन्हीं के घर जाकर पनाह ली, इसलिए पंजाब के लोग उनको कभी माफ नहीं करेंगे।

पंजाब सरकार पर बरसते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया, इसलिए लोग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश की जरूरत है, जिसका फायदा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बंगलादेश आदि देशों में दर-दर की जिंदगी भोग रहे भारतवासियों को मिलेगा। इस कानून के तहत कोई भी भारतीय नागरिक जो किसी भी मजहब का हो उसको नागरिकता अवश्य मिलेगी। इस कानून को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है, जिससे देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल एन.डी.ए. का एक बड़ा हिस्सा है और बादल साहिब वयोवृद्ध नेता हैं, उनसे आशीर्वाद लेना भी जरूरी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!