LPU विवाद पर अशोक मित्तल का बड़ा बयान, कहा-रेप की कोई घटना नहीं हुई

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 06:14 PM

ashok mittal s major statement on the lpu controversy

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रेप की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह अफवाह किसने फैलाई और इसके...

फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रेप की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह अफवाह किसने फैलाई और इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जांच का विषय है।

अशोक मित्तल ने कहा कि इस मामले में छात्रों को भड़काया गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की कोशिश की गई।

दरअसल, शनिवार देर शाम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप की खबर सामने आने के बाद छात्रों में रोष फैल गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की भी बात सामने आई थी। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई की गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!