पराली जलाने बारे केजरीवाल व खैहरा के आपसी विरोधी विचारों पर विरोधियों का हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 09:27 AM

arvind kejriwal

पंजाब में पराली जलाने को लेकर खूब हाहाकार मची हुई है। मामले बारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहराया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पंजाब में पराली न...

जालंधर (बुलंद): पंजाब में पराली जलाने को लेकर खूब हाहाकार मची हुई है। मामले बारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा में जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार ठहराया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पंजाब में पराली न जलाने देने के लिए अपील भी की, पर इसी बीच गत दिनों पंजाब सरकार के  विरोध के दौरान ‘आप’ के नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा ने समराला में खुद पराली जलाकर पंजाब सरकार का विरोध किया और किसानों को भी पराली जलाने के लिए हल्लाशेरी दी। ऐसे में ‘आप’ विरोधियों के निशाने पर आ चुकी है। मामले बारे विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने ‘आप’ पर इस प्रकार हमले बोले हैं।

‘आप’ अंदरूनी विरोध का शिकार : परगट सिंह
कांग्रेसी नेता व विधायक जालंधर कैंट परगट सिंह ने कहा है कि प्रदूषण और पराली जलाने क मुद्दा बेहद गंभीर है इसलिए इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार को उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पराली को न जलाने का कह रहे हैं जबकि उनकी ही पार्टी का नेता खैहरा पराली जला रहा है। ‘आप’ असल में अंदरूनी कलह और आपसी विरोध का शिकार है। 

‘आप’ का किसानों से कोई मोह नहीं : साबी
अकाली दल के युवा नेता और दोआबा यूथ अकाली दल के प्रधान सर्बजोत सिंह साबी का कहना है कि ‘आप’ का न तो पंजाब से और न ही किसानों से कोई मोह है। इस पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करते हैं। केजरीवाल दिल्ली में प्रदूषण रोक नहीं पा रहे और आरोप दूसरे रा’यों पर लगा रहे हैं। एन.जी.टी. ने भी केजरीवाल को आड-ईवन मामले में फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा पराली जलाकर पंजाब में राजनीति करता है तो केजरीवाल पराली का विरोध करके दिल्ली में अपनी राजनीति चमकाता है पर किसानों की जमीनी समस्या को ‘आप’ के नेता नहीं समझ सकते।

खैहरा को ‘आप’ से बर्खास्त किया जाए : सन्नी
तृणमूल कांग्रेस के जिला प्रधान तरणदीप सिंह सन्नी का कहना है कि केजरीवाल द्वारा पराली न जलाने के विचारों के विरुद्ध खैहरा द्वारा अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान के उलट जाकर पराली जलाना एक प्रकार की बगावत है इसलिए केजरीवाल को इस मामले में खैहरा पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त करना चाहिए।

‘आप’ पराली जलाने के विरुद्ध : अमन अरोड़ा
‘आप’ के पंजाब उपप्रधान अमन अरोड़ा का कहना है कि ‘आप’ पराली जलाने के विरोध में है पर खैहरा ने जो पराली जलाई थी वह महज प्रतीकात्मक था क्योंकि सरकार एन.जी.टी. के आदेश के सैक्शन 14 की पालना नहीं कर रही और किसानों को पराली को संभालने केलिए मशीनरी और अन्य साधन मुहैया नहीं करवा रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!