Edited By Kamini,Updated: 29 Nov, 2023 12:36 PM
पंजाब में नवंबर महीने में ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और मौसम लगातार करवट ले रहा है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में नवंबर महीने में ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और मौसम लगातार करवट ले रहा है। इस बदलते मौसम का असर एक्यूआई पर साफ दिखाई दे रहा है। पूरे राज्य में कहीं घने बादल छाने से ठंडी हवा तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बदलते मौसे के कारण वातारण में छाए जहरीले कण छटने लगे हैं। गत रविवार को बठिंडा का एक्यूआई 359 यानी रेड जोन में रिकॉर्ड हुआ था, जो आज घटकर 299 दर्ज किया गया है। यानी के रेड जोन से ऑरेंज कैटेगरी पहुंच गया है। कई जगहों पर हुई हलकी बारिश के कारण हवा में सुधार हुआ है। वहीं पराली जलाने के मामलों में गिरावट आई है। इसी के साथ गत दिन पूरे पंजाब के 6 जिलों में 18 पराली जलाने के मामले दर्ज किए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में 3 दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। इसे देखते हुए रात के तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है, जबकि दिन में शुष्क मौसम के कारण तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here