Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2020 12:38 PM
अमृतसर में कोरोवायरस का एक और मामला पॉजिटिव पाया गया है।
अमृतसर(रमन शर्मा): अमृतसर में कोरोवायरस का एक और मामला पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति शिवाला इलाके का है। वह कपड़े की कढ़ाई करने का काम करता था।
नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि यह व्यक्ति पहले टैस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। क्वारंटाइन करने के बाद पूरे इलाके को सैनेटाइज किया जा रहा है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किन व्यक्तियों के संपर्क में था।