पंजाब कैबिनेट की एक और मंत्री कोरोना पाजिटिव, लोगों से की यह अपील

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Jul, 2022 11:25 PM

another minister of punjab cabinet

पंजाब कैबिनेट की एक और मंत्री का कोरोना पाजिटिव होने का मामला सामने आया है।

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की एक और मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब कैबिनेट में मंत्री अनमोल गगन मान की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आपको एकांतवास में कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। खुद को पाजिटिव पाए जाने के बाद मंत्री अनमोल गगन मान ने लोगों से अपील है की कि कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं, इसलिए लोगों को सरकार की तरफ से जारी हिदायतों और नियमों की पालना करनी चाहिए।

बता दें कि अनमोल गगन मान जिला मानसा के गांव खिलण से संबधित है। वह लंबे समय से मोहाली में रह रहीं हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें खरड़ से टिकट दिया था और वह जीत गई थी। वह मानसा जिले से पहली महिला हैं, जो कैबिनेट मंत्री बनी हैं। इससे पहले वह आम आदमी पार्टी के यूथ विग की प्रदेश उपप्रधान रह चुकीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!