नाराज कैप्टन की सोनिया को चिट्ठी, पार्टी और सरकार को हो सकता है नुकसान

Edited By Yaspal,Updated: 16 Jul, 2021 09:35 PM

angry captain s letter to sonia party and government may suffer

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब की कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई। चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया है...

नेशनल डेस्कः विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब की कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई। चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस आलाकमान जबरदस्ती पंजाब सरकार और पंजाब कांग्रेस की राजनीति में दखल दे रहा है। कांग्रेस आलाकमान को पंजाब राज्य को समझना चाहिए।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि पुराने नेताओं की उपेक्षा करने का आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना पर विपरीत असर हो सकता है। उन्होंने यह पत्र ऐसे समय लिखा है जब ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष और कोई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका दे सकता है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!