हाईकोर्ट के आदेशों पर निगम की टीम होटलों पर कार्रवाई करने उतरी

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2019 10:39 AM

amritsar municipal corporation

हाईकोर्ट के आदेशों पर निगम की टीम ज्वाइंट कमिश्नर नितिश सिंगला के नेतृत्व में गलियारे के पास स्थित होटलों पर कार्रवाई करनी पहुंची।

अमृतसर(रमन): हाईकोर्ट के आदेशों पर निगम की टीम ज्वाइंट कमिश्नर नितिश सिंगला के नेतृत्व में गलियारे के पास स्थित होटलों पर कार्रवाई करनी पहुंची। इस दौरान होटल जी.जी. का बिजली पानी कनेक्शन काटने पहुंची टीम को होटल मालिकों ने स्टे दिखाकर बैरंग लौटाया। 

PunjabKesari

वहीं निगम एम.टी.पी. विभाग काली भेडों ने होटल व्यापारियों को कार्रवाई की सूचना दे दी, जिससे  थोड़ी दूरी पर टीम को होटल व्यापारियों ने घेर लिया। इस दौरान होटल व्यापारियों की भीड़ का सामना ज्वाइंट कमिश्नर और एम.टी.पी. खुद करते रहे। कुछ बिल्डिंग इस्पेक्टर हजार गज की दूरी पर मूकदर्शक बने रहे और ज्वाइंट कमिश्नर के साथ होती झड़प का नजारा देखते रहे। 

PunjabKesari

बताते चले कि हाईकोर्ट ने गलियारे के इर्द-गिर्द बने अवैध होटलों के बिजली-पानी सिवरेज के कनैक्शन काटने के आदेश दिए थे। जिससे निगम टीम को कार्रवाई के लिए उतरना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस फौर्स मौजूद है। खबर लिखें जाने तक कार्रवाई को लेकर विरोध जारी है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!