Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2024 11:27 PM
शादी का झांसा देकर लड़की का अपहरण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बी डिवीजन की पुलिस ने अनमोलदीप सिंह निवासी ईस्ट मोहन नगर पर केस दर्ज किया है।
अमृतसर (जशन): शादी का झांसा देकर लड़की का अपहरण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बी डिवीजन की पुलिस ने अनमोलदीप सिंह निवासी ईस्ट मोहन नगर पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कोमल (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है, जिसे उक्त आरोपी शादी का झांसा देकर अगवा कर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है