अमृतसर बम धमाके में घायल 6 मरीजों की बाजुओं व टांगों में लगे छर्रे

Edited By swetha,Updated: 19 Nov, 2018 09:04 AM

amritsar gernade attack

राजासांसी के समीप गांव अदलीवाल में हुए बम धमाके में 3 लोग मारे गए, जबकि घायल हुए 22 लोगों में से 13 को गुरु नानक देव (जी.एन.डी.एच.) और 7 को आई.वी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बम धमाके में गंभीर रूप में घायल 6 मरीजों की बाजुओं और टांगों में...

अमृतसर/जालंधर/ (धवन, दलजीत, कमल): राजासांसी के समीप गांव अदलीवाल में हुए बम धमाके में 3 लोग मारे गए, जबकि घायल हुए 22 लोगों में से 13 को गुरु नानक देव (जी.एन.डी.एच.) और 7 को आई.वी.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बम धमाके में गंभीर रूप में घायल 6 मरीजों की बाजुओं और टांगों में छर्रे लगने के कारण उनके ऑपरेशन किए जा रहे हैं। बाकी मरीजों की हालत स्थिर है।

PunjabKesari

सरकार के निर्देशों पर अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। राजासांसी के निकट हुए बम धमाके के घायल व्यक्तियों का हालचाल पूछने के लिए पंजाब के शिक्षा व पर्यावरण मंत्री ओ.पी. सोनी सबसे पहले गुरु नानक देव तथा आई.वी.आई. अस्पताल में पहुंचे। सोनी ने बम धमाके वाले स्थान का पुलिस अधिकारियों के साथ दौरा कर घटना की विस्तार से जानकारी ली। उनके साथ विधायक सुनील दत्ती व अन्य नेता भी थे। सोनी जालंधर में कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आए हुए थे। जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें अमृतसर में बम धमाके की सूचना दी तो वह अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर अमृतसर पहुंचे तथा घायलों का कुशल-क्षेम पूछा।

 PunjabKesari

 

उन्होंने कहा कि कुछ विघटनकारी शक्तियां पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। गांव अदलीवाल में उन्होंने घटना स्थल पर लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने डिप्टी कमिश्रर और बॉर्डर रेंज के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। मंत्री सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह घटना पर पल-पल नजर रख रहे हैं।  

गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल मरीज

  • सुरजीत कौर पत्नी नरेंदर सिंह (40) निवासी मीरांकोट
  • गगनदीप सिंह पुत्र बब्बर सिंह (45) निवासी राजासांसी
  • कुलविन्दर कौर बेटी कुलविन्दर सिंह (22) निवासी शेर कलां
  • आकाशदीप सिंह पुत्र गगनदीप सिंह (17) निवासी राजासांसी
  • हरविन्दर सिंह पुत्र बूटा सिंह (45) निवासी बग्गा खुर्द
  • जसबीर कौर पत्नी अवतार सिंह (45) निवासी राजासांसी
  • लाल बिहारी पुत्र बसंत सिंह (50) निवासी गोरखपुर
  • हरजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह (20) निवासी कुक्कड़वाला
  • कुलदीप सिंह पुत्र पाल सिंह (45) निवासी कुक्कड़वाला
  • निर्मल कौर पत्नी महेन्द्रपाल सिंह (75) निवासी घणूपुर
  • राजवंत कौर पत्नी बलविन्दर सिंह (40) निवासी राजासांसी
  • सिमरनजीत कौर बेटी सतपाल सिंह (19) निवासी मीरांकोट चौक, अजनाला रोड
  • अजीत सिंह पुत्र केसर सिंह (56) हर्षा छीना

निजी अस्पतालों में भर्ती घायल

सर्बजीत सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी राजासांसी, अवतार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी राजासांसी, कश्मीर कौर पत्नी ओंकार सिंह निवासी राजासांसी, गुरप्यार सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी राजासांसी, महकजीत कौर पत्नी जोगिन्द्र सिंह निवासी मीरांकोट कलां, सुखविंदर कौर पत्नी जसबीर सिंह निवासी धोलकलां, दिलशेर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी धोलकलां, सतिन्द्र कुमार पुत्र करनैल कौर निवासी लोहारका रोड, देसा सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी मीरांकोट कलां। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!