Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2024 08:18 PM
सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डाक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
तरनतारन : सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डाक्टर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
डा. कोमलप्रीत कौर ने थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को बताया कि वह सिविल अस्पताल तरनतारन में बतौर मैडीकल अधिकारी तैनात है। बीती 9 अप्रैल की रात 1 मरीज अनंशमीत सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी तरनतारन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल की एमरजैंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। तब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। मरीज का इलाज करने के समय रात करीब 12.30 बजे उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
उधर, थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी अनंशमीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अगली कार्रवाई की जा रही है।