Edited By Vatika,Updated: 13 Jul, 2019 01:56 PM
कहते हैं कि शौक का कोई मूल्य नहीं होता और वैसे भी पूरी दुनिया में पंजाबी अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी से बड़ी राशि खर्चने में पीछे नहीं रहते।
अमृतसर (सुमित खन्ना): कहते हैं कि शौक का कोई मूल्य नहीं होता और वैसे भी पूरी दुनिया में पंजाबी अपने शौक को पूरा करने के लिए बड़ी से बड़ी राशि खर्चने में पीछे नहीं रहते। अगर बात करें पंजाबी महिलाओं की तो वे भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने में पीछे नहीं रहती।
इसका ताजा उदाहरण पंजाबियों के सबसे महंगे नेल पेंट के आईडिए ने अलग ही रिकार्ड बना लिया है। यहां एक महिला ने अपने नेल पर डायमंड पेंट करवाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, अमृतसर में एक विशेष सैलून खुला है, जहां 50 हज़ार रुपए की कीमत पर 2 नाख़ुनों पर डायमंड पेंट (हीरे से) लगाया जाता हैं।
यह सैलून केवल पंजाब ही नहीं बल्कि भारत भर का शायद पहला डायमंड नेल आर्ट सैलून है। इस नेल आर्ट के लिए विशेषज्ञ रखे गए हैं, जो विशेष तकनीक से यह सारा काम करते हैं।