अमरेन्द्र सरकार मार्च में करेगी पंजाब पुलिस में 4000 पदों पर भर्ती

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 09:47 AM

amrendra sarkar recruited 4000 posts in punjab police in march

पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा नए वर्ष में पंजाब पुलिस में भर्ती करने के अभियान को हरी झंडी दे दी गई है।

जालन्धर (धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा नए वर्ष में पंजाब पुलिस में भर्ती करने के अभियान को हरी झंडी दे दी गई है। सरकारी हलकों से पता चला है कि पंजाब पुलिस में 4000 पदों को मार्च महीने में भरा जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। 18 जनवरी तक राज्य पुलिस में भर्ती होने के योग्य दावेदार आवेदन कर सकते हैं।मार्च महीने में भर्ती की जाएगी।

 

सरकारी हलकों ने बताया कि इन 4000 पदों में से जिला पुलिस में 3000 पदों को भरा जाएगा, जबकि आम्र्ड पुलिस में 678 पदों को भरा जाना है। इसी तरह से महिलाओं के जिला पुलिस में 322 पदों को भी भरा जाएगा। पंजाब कैबिनेट पहले ही राज्य पुलिस में पदों को भरने बारे हरी झंडी दे चुकी है। काफी समय से भर्ती खुलने की बात कही जा रही है परन्तु अब राज्य पुलिस में सबसे पहले सरकार ने भर्ती करने को हरी झंडी दे दी। इसी तरह से सरकारी हलकों ने बताया कि राज्य पुलिस में भर्ती के बाद अन्य सरकारी विभागों में भी भर्ती का कार्य अगले वित्तीय वर्ष से शुरू किया जा सकता है।

 

पंजाब पुलिस को चूंकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की कमी महसूस हो रही थी, इसलिए सबसे पहले राज्य पुलिस को भर्ती के कार्य में सरकार ने आगे बढऩे के दिशा-निर्देश जारी किए।राज्य में विपक्ष द्वारा काफी समय से शोर मचाया जा रहा था कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद भर्ती पर रोक लगा दी है परन्तु मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया था कि पंजाब पुलिस में भर्ती पर कोई रोक नहीं होगी। राज्य पुलिस में भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथा योग्यता 12वीं पास रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी तक किए जा सकेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!