अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा कल, सिद्धू मूसेवाला के पिता कर सकते हैं मुलाकात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2022 10:58 PM

amit shah to visit chandigarh tomorrow

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल यानी 4 जून को चंडीगढ़ दौरा होने जा रहा है।

चंडीगढ़  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कल यानी 4 जून को चंडीगढ़ दौरा होने जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिद्धू मुसेवाला के पिता भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने गत दिनों ही अमित शाह को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या की केंद्रीय एजैंसियों से जांच करवाने की मांग की गई है। 

शनिवार को पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने आज यहां बताया कि श्री शाह यहां शाम तीन बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे और 6 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों तथा मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। वह पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिद्दश्य पर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!