Amairtsar : जानलेवा हमला कर निकाली निजी रंजिश, 11 आरोपियों पर केस दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Feb, 2024 10:44 PM

amairtsar personal rivalry led to deadly attack

निजी रंजिश निकालने के लिए जानलेवा हमला करने की 2 घटनाएं देखी गईं, जिनकी जांच कर 2 थानों की पुलिस ने 9 आरोपियों को नामजद कर कुल 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए। वहीं फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

तरनतारन  : निजी रंजिश निकालने के लिए जानलेवा हमला करने की 2 घटनाएं देखी गईं, जिनकी जांच कर 2 थानों की पुलिस ने 9 आरोपियों को नामजद कर कुल 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए। वहीं फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पहली घटना में थाना सराए अमानत खां की पुलिस को गुरजीत सिंह पुत्र जिंदर सिंह निवासी छीना बिधि चंद ने बताया कि वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तब पड़ोसी प्रीवन सिंह पुत्र विरसा सिंह, अर्श सिंह पुत्र विजय सिंह, विजय सिंह पुत्र विरसा सिंह, जशन सिंह पुत्र प्रवीन सिंह, गुरलाल सिंह पुत्र मंगता सिंह, हरपाल सिंह पुत्र मंगता सिंह, मंगता सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने जानलेवा हमला करते हुए उसकी तरफ फायरिंग की। अपने बचाव के लिए उसने भी घर की छत पर चढ़ कर अपनी लाइसैंसी बंदूक से फायर किया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि हमला करने का कारण यह था कि गुरलाल सिंह नामक आरोपी अपने ट्रैक्टर पर ज्यादा आवाज में डैक लगा कर घर के आगे से गुजरता था। इस बात से उसने पड़ोसियों से नाराजगी प्रकट की थी।

दूसरी घटना में थाना सिटी पट्टी की पुलिस को राम कमल पुत्र हरी राम निवासी पट्टी ने बताया कि वह निजी अस्पताल में बतौर मैनेजर ड्यूटी करता है। ड्यूटी के समय अस्पताल के सुरक्षा गार्ड जसबीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह ने अपने भाई लब्भू व 2 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल कर हमला करते हुए उससे मारपीट की। उसको घायल करने व धमकियां देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!