Gym में महिला से मैनेजर ने कर डाली ये हरकत, घटना CCTV में कैद

Edited By Kalash,Updated: 30 Nov, 2024 11:14 AM

allegations on gym manager

इस मामले में महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लुधियाना (राज): चंडीगढ़ रोड के नजदीक एक जिम में फ्लोर के मैनेजर ने महिला मैनेजर के साथ अश्लील हरकतें की। यह घटना अंदर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे मैं कैद हो गई। इस मामले में महिला ने थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 15 जनवरी 2023 से 11 जुलाई 2024 तक एलिवेट वेलनेस क्लब/जिम में सेंटर मैनेजर के तौर पर काम किया है। आरोपी गुरजीत सिंह इसी जिम में फ्लोर मैनेजर है। गुरजीत की अक्सर उस पर बुरी नजर रहती थी। महिला ने बताया कि वह ट्रेनर के रेस्ट रूम में अकेली थी, तभी आरोपी गुरजीत ने उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी। यह घटना जिम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई जिसकी फुटेज उसने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!