पंजाब में ठंड कारण Alert जारी, धुंध के साथ बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

Edited By Vatika,Updated: 01 Jan, 2021 10:14 AM

alert continues due to cold in punjab

पंजाब के सभी जिलों में ठंड के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़(पाल) : पंजाब के सभी जिलों में ठंड के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार का दिन शिमला से ठंडा रहा। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान जहां 16.3 डिग्री रहा, वहीं शिमला का दिन का तापमान 17.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 2.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि 31 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 2.7 रिकार्ड किया गया हो। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे घनी धुंध रहेगी, इसके साथ ही ठंड का भी प्रकोप भी बढ़ेगा। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है।

8:30 बजे विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर
साल 2020 का आखिरी दिन भी कंपकपाने वाली ठंड के साथ शुरू हुआ।  हालांकि दोपहर होते-होते धूप निकल आई। इसके बावजूद सर्दी का एहसास रहा। 3 बजे के बाद धूप भी हल्की हो गई। सुबह से धुंध होने कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 20 मीटर थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!