Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Feb, 2018 07:16 PM
शाहकोट से अकाली दल के विधायक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ (78) को दिल का दौरा पडऩे पर शाहकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जालन्धर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। श्री कोहाड़...
शाहकोट(अरुण): शाहकोट से अकाली दल के विधायक जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ (78) को दिल का दौरा पडऩे पर शाहकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जालन्धर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। श्री कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल के जिला जत्थेदार थे। वह क्षेत्र से 5 बार विधायक चुने गए। वह अकाली सरकारों में जेल मंत्री, पुनर्वास मंत्री और परिवहन विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी मौत पर पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ अकाली नेता और भाजपा के सीनियर नेताओं ने दुख जताया है।