राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस सिख कौम को तोड़ने की कोशिश कर रही है: बादल

Edited By swetha,Updated: 07 Oct, 2018 04:33 PM

akali dal rally

पूर्व सीएम प्रकाश बादल कहा कि बेअदबी की बात करने वाली कांग्रेस ने ही स्वर्ण मंदिर पर हमला करवाया था। यह वही कांग्रेस है जिसने 1984 के दंगे करवाए। इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर कहते हैं कि जो हुआ ठीक हुआ।

 पटियालाः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के गढ़ पटियाला में शिरोमणि अकाली दल की 'जबर-जुल्म विरोधी रैली' में बादलों ने आज रविवार को कांग्रेस के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोला। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम प्रकाश बादल कहा कि बेअदबी की बात करने वाली कांग्रेस ने ही स्वर्ण मंदिर पर हमला करवाया था। यह वही कांग्रेस है जिसने 1984 के दंगे करवाए। इसके बावजूद कैप्टन अमरिंदर कहते हैं कि जो हुआ ठीक हुआ। प्रकाश बादल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस सिख कौम को तोडने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय जितनी भी विकास योजनाएं शुरू की गई थी,उन्हें कैप्टन सरकार ने बंद करवा दिया है।इस कारण आम जनता को परेशनी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पटियाला रैली के बाद कैप्टन सरकार की पोल खोलने के लिए अब मझा तथा दोआबा में भी रैलियां की जाएंगी। 

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि सिखों का कत्ल करने वाली पार्टी कभी पंथक पार्टी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री जनता से प्यार नहीं करता, वह मुख्यमंत्री कहलाने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के राज में जनता परेशान है। मौजूदा सरकार चुनावी घोषणा पत्र में  अपने किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल बादल परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि सभी की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर के सत्ता में आई है।

इस मौके पर अकाली नेता परमिंद्र सिंह ढींडसा ने कहा कि ब्लाक समिति के चुनावों में कांग्रेस ने धक्केशाही की है।   बरगाड़ी तथा बहिबल कलां कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जांच अगर CBI से होती है तो दूध का दूध तथा पानी का पानी हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने अकालियों की रैली में न आने के लिए लोगों को लालच दिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर व्यंग्य करते कहा कि उसने पंथक स्टेज पर ला के तीन पैग बलीए जैसे गीत चलाए हुए हैं।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!