टायर फटने से पलटी फॉर्च्यूनर, शिअद के मोहाली प्रधान बलजीत सहित दो की मौत

Edited By Mohit,Updated: 15 Feb, 2019 01:20 PM

akali dal head death

अकाली जत्था अजीत नगर (मोहाली) के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह कुंभड़ा की सड़क हादसे में मौत हो गई।

मोहाली/जालंधर (बुलंद) : अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालडू थाना के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी रैलिंग तोड़ सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची और जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। गाड़ी ने दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

इस हादसे में फॉर्च्यूनर सवार शिरोमणि अकाली दल मोहाली के प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुंभड़ा की पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। 

बाइक सवार को भी लिया चपेट में :
मिली जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह कुंभड़ा (68) अपनी फॉर्च्यूनर में पत्नी राजेंद्र कौर के साथ शाहबाद मारकंडा जा रहे थे। गाड़ी को तरसेम सिंह चला रहा था। शाम पौने चार बजे जब वह खेल स्टेडियम के पास पहुंचे तो गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी तरफ की संपर्क सड़क पर जा पहुंची। 

इस दौरान अंबाला की ओर जा रहे एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और रैलिंग से टकराने के बाद पलट गई। तीनों सवार गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर बाहर निकाला। इस दौरान बलजीत सिंह कुंभड़ा और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राजिंद्र कौर व चालक तरसेम सिंह को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रैफर कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!