Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jun, 2017 01:51 PM
कांग्रेस के खिलाफ अकाली दल और भाजपा का संयुक्त प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर आज शुरू हो गया है।
जालंधरः कांग्रेस के खिलाफ अकाली दल और भाजपा का संयुक्त प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर आज शुरू हो गया है। इस दौरान भारी संख्या में दोनों पार्टियों के वर्कर जुटे है। प्रदर्शन में दोनों पार्टियों के नेता अपने संबोधन में कांग्रेसियों को निशाना बना रहे है। इस धरने में मुख्य रुप से पंजाब कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत को खनन मामले में मुख्य रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
जालंधर के डी.सी. दफ्तर के बाहर अकाली दल अौर भाजपा के शहरी व देहात की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विधायक अजीत सिंह कोहाड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, गुरप्रताप सिंह वडाला, पवन कुमार टीनू, बलजीत सिंह नीलामहल, गुरचरण सिंह चन्नी, सुखमिंदर सिंह राजपाल, चरणजीत सिंह मक्कड़, भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा समेत तमाम नेतागण पहुंचे हैं। सभी नेता बारी-बारी कांग्रेस सरकार को कोस रहे हैं।
वहीं लुधियाना में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल दूसरी बार कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।