आदमपुर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का DC ने फिर लिया जायजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 10:37 AM

adampur airport

आदमपुर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य को 10 दिनों के अंदर-अंदर मुकम्मल करने की सीमा निश्चित करने के 72 घंटे बाद ही सोमवार

जालन्धर (अमित): आदमपुर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य को 10 दिनों के अंदर-अंदर मुकम्मल करने की सीमा निश्चित करने के 72 घंटे बाद ही सोमवार को डी.सी. ने एक बार फिर से निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी भी मौजूद थे। 

पंजाब सरकार की तरफ से 25 सितम्बर से घरेलू हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डी.सी. ने कहा कि निर्माण कार्य को समय पर मुकम्मल करने और इसके स्तर को बनाए रखने के लिए कारीगरों की गिनती बढ़ाएं और मशीनों को काम पर लगाया जाए ताकि शिफ्ट आधार पर दिन-रात काम करके 18 सितम्बर तक काम मुकम्मल किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर पूरा किया जाए।

इस मौके पर निर्माण विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की ओर से डी.सी. को भरोसा दिलाया गया कि निर्देशों के अनुसार निर्माण कार्य को निर्धारित समय पर ही मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घरेलू हवाई अड्डे को जाने वाली पहुंच सड़क और विजीटर लाऊंज का निर्माण कार्य पूरी तेजी से चल रहा है जो कि 18 सितम्बर तक मुकम्मल हो जाएगा। फैंसिंग का काम जल्द शुरू हो रहा है और यह भी निर्धारित समय पर मुकम्मल हो जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!