अवैध संबंधों के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर रेलवे ट्रैक के पास फैंक दिया शव

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2019 01:29 PM

accused arrested

अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का कत्ल कर दिया। जांच के दौरान ने आरोपी को थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

तरनतारन/पट्टी(रमन/पाठक): अवैध संबंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का कत्ल कर दिया। जांच के दौरान ने आरोपी को थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 

एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बूटा सिंह निवासी वार्ड-1 पट्टी की शादी साल 2011 में किरनदीप कौर पुत्री बलकार सिंह निवासी नवां किला से हुई थी। आरोपी अमरजीत सिंह पत्नी किरनदीप से अक्सर मारपीट करता था और उस पर अवैध संबंधों के आरोप भी लगाता था। मारपीट के बाद किरनदीप कौर को अमरजीत सिंह ने कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया था। आरोपी ने किरनदीप पर अवैध संबंधों के शक को लेकर बीती रात कुल्हाड़ी से उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद शव को पुराने खद्दर भंडार पट्टी के पास रेलवे लाइन की दीवार के नजदीक फैंक कर फरार हो गया। 

तभी से पुलिस आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही थी। एस.एस.पी. ने बताया कि आज थाना सिटी पट्टी के इंस्पैक्टर बलविंद्र सिंह ने टीम के साथ छापेमारी के दौरान आरोपी अमरजीत सिंह को काबू कर लिया और साथ ही कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। इस मौके पर एस.पी. (आई.) जगजीत सिंह वालिया व अन्य पुलिस मुलाजिम भी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!