Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2024 05:08 PM
बेटे की शादी का जश्न मना रहे परिवार में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब एक
पंजाब डेस्कः बेटे की शादी का जश्न मना रहे परिवार में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब एक भीषण हादसे में पिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शौक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार देर रात सादिक के नजदीक एम.बी.आर.एस. कॉलेज नजदीक हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह मान के रूप में हुई है जोकि अपने बेटे रमनदीप सिंह और दूसरे गांव के एक लड़के के साथ चंडीगढ़ से लौट रहा थे। बताया जा रहा है कि जब वे गांव से महज दो किलोमीटर दूर थे तो अचानक सड़क पर एक आवारा गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेम नाले में जा गिरी। सेम नाले में बहुत पानी था और हरजीत सिंह खुद कार चला रहा था, उसी साइड से कार पानी में डूब गई।
बड़ी मुश्किल से हरजीत का बेटा रमनदीप सिंह सबसे पहले बाहर निकला। तब तक कॉलेज के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए, सभी ने बड़ी मुश्किल से कार के शीशे तोड़े और हरजीत को बाहर निकाला। उस समय तक वे बोल रहा था, जिसके बाद उन्हें सादिक के अस्पताल में ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे आगे रैफर कर दिया। इसी बीच दूसरे अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक हरजीत सिंह के बेटे और बेटी आस्ट्रेलिया में रहते हैं और उनका बेटा भारत आया हुआ था। परिवार 16 फरवरी को रमनदीप सिंह की शादी का जश्न मना रहा था और बेटे को 9 मार्च को वापस ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। सादिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।