Accident : तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, परिवार का हाल बेहाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2024 07:29 PM

accident a high speed car ran over a young man

शहर के संगरूर रोड पर मिलिट्री एरिया के पास मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान को अज्ञात ड्राइवर ने कार के साथ टक्कर मार दी। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई।

पटियाला  : शहर के संगरूर रोड पर मिलिट्री एरिया के पास मोटरसाइकिल पर सवार नौजवान को अज्ञात ड्राइवर ने कार के साथ टक्कर मार दी। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह निवासी ग्रीन पार्क कालोनी पस्याना के तौर पर हुई। इस मामले में पुलिस ने गुरतेज सिंह निवासी ग्रीन पार्क कालोनी पस्याना की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरतेज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अमनदीप सिंह अपने मोटरसाइकिल पर मिलिट्री एरिया के पास जा रहा था तो अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार कार लापरवाही के साथ उसके लड़के में मारी। इस हादसे में उसके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई और कोई व्यक्ति उसका मोटरसाइकिल भी चोरी करके ले गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!