Edited By Vatika,Updated: 05 May, 2018 10:01 AM
समाना-पातड़ां सड़क पर घग्गा नजदीक एक अज्ञात वाहन दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया। घग्गा पुलिस के अनुसार हरदेव सिंह (50) पुत्र भाग सिंह निवासी गांव बूटा सिंह वाला पनग्रेन में कार्यरत था।
समाना (शशिपाल): समाना-पातड़ां सड़क पर घग्गा नजदीक एक अज्ञात वाहन दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल समाना लाया गया। घग्गा पुलिस के अनुसार हरदेव सिंह (50) पुत्र भाग सिंह निवासी गांव बूटा सिंह वाला पनग्रेन में कार्यरत था।
अपनी ड्यूटी के उपरांत वीरवार रात लगभग 9 बजे जब वह बाइक पर घर जा रहा था तो किसी अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह मामला दर्ज करके व पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया।