मां के साथ जा रही युवती को तेज रफ्तार मिनी बस ने कुचला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 09:20 AM

accident

आज सुबह करीब 9.30 बजे कर्मजीत कौर अपनी मां सर्वजीत कौर के साथ पैदल ही वर्कशाप चौक से कपूरथला चौक की तरफ जा रही थी कि अचानक पीछे से आई मिनी बस ने युवती को कुचल दिया। युवती कर्मजीत कौर की मौके पर मौत हो गई।

जालंधर (प्रीत, सुधीर): आज सुबह करीब 9.30 बजे कर्मजीत कौर अपनी मां सर्वजीत कौर के साथ पैदल ही वर्कशाप चौक से कपूरथला चौक की तरफ जा रही थी कि अचानक पीछे से आई मिनी बस ने युवती को कुचल दिया। युवती कर्मजीत कौर की मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पैदल जा रही युवती के कपड़े बस की अगली साइड से बाहर निकले लोहे में फंस गए थे। सूचना मिलते ही थाना नं. 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां सर्वजीत कौर ने पुलिस को बताया कि कर्मजीत यहां पर कम्प्यूटर ट्रेऩिंग कर रही थी। वह 4 बहनों में सबसे छोटी थी। थाना नं. 2 के इंस्पैक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी बस चालक चैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!