हादसे ने छीन लिया बहनों और विधवा मां का इकलौता सहारा, एक हफ्ते बाद जाना था Canada

Edited By vasudha,Updated: 08 Feb, 2024 11:26 AM

accident

ऐसा ही एक और सड़क हादसा गत रात करीब 11 बजे हुआ।

पंजाब डेस्कः बरनाला-मोगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसा ही एक और सड़क हादसा गत रात करीब 11 बजे हुआ।

इस मौके पर मृतक के चाचा गुरतेज सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बराड़ भाजपा पार्टी बठिंडा, पार्षद जगमोहन सिंह और पूर्व चेयरमैन गगनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 वर्षीय अमृतपाल सिंह पुत्र गुरजंट सिंह गांव भक्त कोठे भयाना ( बठिंडा) अपने दोस्त 20 वर्षीय जगसीर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव ढपाली (बठिंडा) के साथ अपनी मारुति कार में निहाल सिंह वाला (मोगा) से बरनाला की तरफ लौट रहे था। जब वे गांव बख्तगढ़-मल्लियां टोल प्लाजा पर पहुंचे तो बिजली की कोई लाइट या दिशा सूचक बोर्ड न होने के कारण उनकी मारुति कार टोल प्लाजा पर बनी पत्थर की दीवारों से टकरा गई। इस भयानक सड़क हादसे में कार चालक अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त जगसीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बठिंडा के आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। 21 वर्षीय मृतक अमृतपाल सिंह अपनी दो बहनों और विधवा मां का इकलौता बेटा था, जिसे अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए 15 फरवरी को कनाडा जाना था। लेकिन किसे पता था कि हादसे में उसकी मौत उसे गले से लगा लेगी। इस मौके पर बख्तगढ़ के सरपंच तरणजीत सिंह दुग्गल, सरपंच हरशरण सिंह टल्लेवाल, भारतीय किसान यूनियन कादियान संगठन के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह छीनीवाल, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह काला ढिलो और हलका प्रभारी नाथ सिंह हमीदी शिरोमणि अकाली दल महलकलां मौजूद थे। इस मौके पर टोल प्लाजा के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!