Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Oct, 2021 06:21 PM
सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के साथ जारी तस्वीरों को लेकर आरूसा आलम ने अपनी सफाई दी है। आरूसा ने कहा है कि वह जब 2005 में सोनिया गांधी से मिली थी और तब यह तस्वीर ली गई थी। इसके बाद वह 2006 में कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मिली थी।
चंडीगढ़ : सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के साथ जारी तस्वीरों को लेकर आरूसा आलम ने अपनी सफाई दी है। आरूसा ने कहा है कि वह जब 2005 में सोनिया गांधी से मिली थी और तब यह तस्वीर ली गई थी। इसके बाद वह 2006 में कैप्टन अमरेंद्र सिंह से मिली थी।
गौरतलब है कि आज कैप्टन ने अरूसा आलम की कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के साथ हाथ मिलाते एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर कैप्टन ने कोई टिप्पणी नहीं की थी, सिर्फ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि 'वैसे ही'।
बता दें कि रंधावा की तरफ से अरूसा आलम के आई.एस.आई. लिंक की जांच पर कैप्टन के परेशान होने को लेकर कसे गए तंज का जवाब देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा कि परेशान? इतने सालों में क्या सुखजिंदर रंधावा कभी मुझे किसी मुद्दे पर परेशान होते देखा है? वास्तव में, आपकी हरकतों से साफ हो रहा है कि आप ज्यादा परेशान और भ्रमित हो। आप अरूसा आलम के खिलाफ इस कथित जांच पर अपना मन क्यों नहीं बनाते?
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here