मान साहिब ! यह बंदा अकाली दल का है और ये कांग्रेस का, इनमें से किसी को चेयरमैनी न देना...

Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2024 08:57 AM

aap punjab government

मुख्यमंत्री  भगवंत  सिंह  मान ने जब सत्ता संभाली थी तो घोषणा की थी कि वह 26 विभिन्न तरह की कॉरपोरेशन बनाएं

लुधियाना (धीमान): मुख्यमंत्री  भगवंत  सिंह  मान ने जब सत्ता संभाली थी तो घोषणा की थी कि वह 26 विभिन्न तरह की कॉरपोरेशन बनाएंगे  जिनके चेयरमन उद्यमियों और  व्यापारियों में  से लेकर बनाए जाएंगे। इसे हासिल करने के लिए  उद्यमी और व्यापारियों ने  मुख्यमंत्री के सामने  एक-दूसरे की टांग खींचनी शुरू कर दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री की ओर से एक इंटरव्यू लिया गया जिसमें यह देखा गया कि वह कॉरपोरेशन का    चेयरमन  बनने  के लायक है या नहीं। इससे पहले की इंटरव्यू में कोई सवाल किया जाता , उससे पहले  यही पूछा गया कि आपका किसी पार्टी के साथ संबंध  है।  सब ने यही कहा कि  वह आप पार्टी के साथ हैं।  सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने तुरंत ही किसी को सुखबीर बादल से मुंह मीठा करवाते हुए की फोटो दिखा दी तो  किसी  को कैप्टन अमरिंदर  सिंह के साथ बैठे हुए की फोटो दिखाई।   पूछा कि कैसे मान लिया जाए कि आप अब पुरानी किसी राजनीतिक पार्टी में  नहीं है। 

 जिन लोगों को मुख्यमंत्री ने  उनकी फोटो दिखाई थी वह हैरान परेशान हो गए और उन्होंने कहा कि अब वह आप पार्टी के समर्थक है। मुख्यमंत्री ने भी कहा कि हम आपका नाम  चेयरमन की सूची में तब शामिल करेंगे अगर आप  अपनी पुरानी पार्टी और पदों से रिजाइन करेंगे।  उनमें से कुछ  ने कहा कि जब हम वहां पर किसी पद पर है ही नहीं तो रिजाइन अब क्यों करें।  असल में इंडस्ट्रियल लीडरों ने खुद एक दूसरे की फोटो मुख्यमंत्री तक पहुंचाई  है , ताकि वह अन्य पार्टियों से संबंध रखने वाले लोगों को बाहर निकाल खुद  चेयरमैंनी हासिल कर सके।  जैसे ही इंटरव्यू देने वाले को पता लगा कि  उनके प्रतिद्वंद्वी संगठन के उम्मीदवार ने मुख्यमंत्री तक उनकी पुरानी पार्टी से संबंधित फोटो पहुंचाई है तभी उसने भी उसकी पुरानी पार्टी से संबंध होने की फोटो मुख्यमंत्री को दिखा दी इससे यह हो गया कि अब दोनों ही  चेयरमैंनी  की  दौड़ से फिलहाल बाहर हो गए हैं।  यहां बता दें कि  इतनी मारामारी इसलिए की जा रही है, क्योंकि चेयरमैंन  को  कैबिनेट रैंक  मिलना है।
 
सरकारी सूत्रों से पता चला कि अब भगवंत  सिंह मान  ने ऐसे लोगों की सूची मंगवाई है जो बड़ी  संगठन के प्रधान  हैं  और उनका संबंध कभी भी किसी पार्टी के साथ नहीं रहा। दूसरा ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं जिन्होंने  इंडस्ट्री के लिए कुछ किया है और कर रहे हैं।  पता चला है कि मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि ऐसे लोगों को बाहर किया जाए जो सिर्फ अपनी  निजी राजनीतिक चमकाने के लिए चेयरमैंनी हासिल करना चाहते हैं।  कुछ प्रधान लोगों को मुख्यमंत्री ने यहां तक भी कह दिया है कि  अगर कोई पुरानी पार्टी छोड़कर हमारे यहां आना चाहता है तो हम  पहले उसे नगर निगम के चुनाव  लडवाआएंगे   और जीतने के बाद उसे चेयरमैंनी  देने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने साफ  कह  दिया कि आप पार्टी दूसरी पार्टियों की तरह नहीं है जो व्यापारियों से पैसा लेकर उन्हें  चेयरमैंनी देगी।   दूसरी और पता चला है की पुरानी पार्टी के। दूसरी और पता चला है की पुरानी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने इंडस्ट्रियल नेताओं को कहना शुरू कर दिया है कि अगर आप हमें छोड़कर  चेयरमैंनी  के  लिए  आप पार्टी में गए तो हम आगे से अपनी पार्टी में किसी को भी नहीं लेंगे।   अब साफ हो गया है कि एक दूसरे की टांग खींचने वाले औद्योगिक नेता अब  फिलहाल किसी भी पार्टी के। लाइक नहीं रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!