कोरोना पॉजिटिव मरीज के सर्म्पक में आने वाले AAP विधायक ने खुद को किया होम क्वारंटाइन

Edited By swetha,Updated: 08 Apr, 2020 02:53 PM

aap mla quarantined himself

फरीदकोट में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस आने के बाद विधानसभा क्षेत्र  कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने अपने आप को होम क्वारंटाइन  कर लिया है।

कोटकपूरा: फरीदकोट में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस आने के बाद विधानसभा क्षेत्र  कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवा ने अपने आप को होम क्वारंटाइन  कर लिया है। बता दें कि आज प्रातःकाल फरीदकोट का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उक्त पीडित व्यक्ति की पूरी हिस्ट्री और उसके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच शुरू की गई। विधायक संधवा ने पहलकदमी करते हुए अपने आप को होम होम क्वारंटाइन  कर दिया है।

 
 उन्होंने बताया कि उक्त कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति उनका रिश्तेदार भी है। कुछ दिनों पहले एक शोक समारोह में वह उसके संपर्क में आए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने इस फैसले संबंधी एस. डी.एम. कोटकपूरा को मेल के द्वारा जानकारी दे चुके हैं।   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!