Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2022 02:28 PM
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के समूह प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी टाइम दफ्तर में उपस्थित
अजनाला (गुरजंट): पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के समूह प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी टाइम दफ्तर में उपस्थित रह कर आम लोगों के काम करने के निर्देश दिए थे। जो अधिकारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इन आदेशों के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान आराम फरमा रहे बाघापुराना के बी.डी.पी.यो. निर्मल सिंह की फोटो वायरल होने के बाद पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : जुगाड़ू रेहड़ी पर लगी पाबंदी, दलजीत चीमा ने Tweet कर भगवंत मान से की अपील
उन्होंने बी.डी.पी.यो. से सारा रिकार्ड लेकर बुद्धवार को पंचायत विभाग के दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा है। इस मौके पर उनके साथ दफ्तर के पी.ए. गुरजंट सिंह सोही, मीडिया इंचार्ज जसविंदर सिंह छीना, यूथ जिला नेता गगनदीप सिंह छीना, ब्लाक प्रधान राजिंदर सिंह विर्क, सुरिंदर सिंह मान बाबा निशान सिंह अजनाला बलदेव सिंह बब्बू चेतनपुरा और अन्य आम आदमी पार्टी के नेता उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here