पंजाब में अकाली दल को सियासी झटका! इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Nov, 2026 05:12 PM

a setback for the akali dal in punjab

अकाली दल को उस समय एक बड़ा सियासी झटका लगा, जब गांव घराचों के पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. सोनी सिंह, कमलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, गुरध्यान सिंह, बिक्रमजीत सिंह, गुरसवरन सिंह और हरमनजीत सिंह ने...

संगरूर (सिंगला): अकाली दल को उस समय एक बड़ा सियासी झटका लगा, जब गांव घराचों के पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, जगजीत सिंह, कुलदीप सिंह, डॉ. सोनी सिंह, कमलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, गुरध्यान सिंह, बिक्रमजीत सिंह, गुरसवरन सिंह और हरमनजीत सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

सिंगला ने सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि संगरूर में लोग अब केवल सियासी वादों के बजाय विकास की ठोस सोच, लोगों के साथ खड़े रहने वाली राजनीति और इलाके की तरक्की के लिए स्पष्ट विजन को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगरूर के विकास के लिए उनकी सोच किसी एक चुनाव या राजनीतिक अवसर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लंबे समय की योजनाबद्ध तरक्की और हर वर्ग की भागीदारी पर आधारित है। जब लोग अपने अनुभव के आधार पर किसी नेता की नीयत, कार्यशैली और विजन पर भरोसा करते हुए उससे जुड़ते हैं, तो यह उस सोच की सबसे बड़ी स्वीकृति होती है।

सिंगला ने आगे कहा कि अकाली दल सहित अन्य पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस का परिवार लगातार बड़ा हो रहा है और संगरूर में लोगों का भरोसा और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति के लिए अपने दरवाजे खुले रखेगी जो निजी राजनीति से ऊपर उठकर संगरूर की तरक्की, युवाओं के भविष्य और लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहता है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह, परमजीत शर्मा, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, रूपिंदर सिंह बब्बू, पप्पू, निरंजन सिंह, सत्ता घुमान, काला मेंबर, हरनेक सिंह, रणजीत सिंह तूर, पार्षद गुरप्रीत सिंह कंधोला, मंगत शर्मा, गोल्डी काकड़ा और श्याम सिद्धू सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!