Edited By Vatika,Updated: 02 Mar, 2024 09:45 AM
गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
लुधियानाः शहर में देर रात चोड़ा बाजार स्थित एक धागे के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
Aaj ka Rashifal : किन राशियों को होगा लाभ और कैसा रहेगा आपका दिन, जानें
जानकारी के अनुसार धागे के गोदाम से अचानक धुंआ निकलता देख लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचित किया। आस-पास के दुकानदारों ने तुरंत पानी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ने लगी तो फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं आग लगने से गोदाम में रह रहे कुछ वर्करों का काफी सामान जल कर राख हो गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया।