Gay लड़के की Canada रहती लड़की से करा दी शादी , जब सच सामने आया तो खिसकी पैरों तले जमीन

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2024 08:42 AM

a gay boy got married to a girl living in canada

लड़का और लड़का पक्ष दोनों पाश इलाके के रहने वाले है।

जालंधर: बेटा के 'गे' होने की बात छिपा कर कनाडा रह रही लड़की के परिजनों को झूठ बोल कर शादी करवाने वाले युवक, उसकी मां और पिता के खिलाफ थाना 7 की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लड़का और लड़का पक्ष दोनों पाश इलाके के रहने वाले है।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि एक जानकार ने उन्हें रिश्ता बताया था जो खुद कनाडा रहता था। 2021 में रिश्ते की बात आगे बड़ी तो उन्होंने कनाडा में स्टडी वीजा पर गई अपनी बेटी से बात कर ली जिसके बाद बात पक्की हो गई। उन्होंने रजिस्ट्रेशन मैरिज भी करवा ली। जब दोनों कनाडा में एक साथ रहने लगे तो युवक ने 100 प्रतिशत पी. आर. करवाने का बोल लड़की की स्टडी और जॉब दोनों छुड़वा दी। इसी दौरान लड़की को शक हुआ जिसके बारे उसने लड़के से बात की तो उसने बहाना बनाया कि रीति-रिवाजों से शादी होने के बाद ही वह शारीरिक संबंध बना सकते हैं और यह बात उसकी मां ने बोली है।

लड़की ने युवक की बात सच मान ली। आरोप है कि 2023 में लड़का और लड़की दोनों की शादी पूरे धूमधाम से कनाडा में ही करवा दी गई और अचानक से लड़के ने बता दिया कि वह लड़की के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकता क्योंकि वह गे है। यह बात सुन कर लड़की परिवार दंग रह गया। इंडिया वापिस आकर उन्होंने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने लड़के के साथ-साथ उसके माता पिता को भी नामजद कर लिया क्योंकि तीनों ने झूठ बोल कर यह शादी करवाई थी। थाना 7 ने तीनों के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!