Edited By Des raj,Updated: 22 Jul, 2018 06:52 PM
फ्रेंडस कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारे को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। चोरों ने गुल्लक में पड़े सतर हजार रुपयों के लगभग नकदी पर हाथ साफ किया। इस चोरी से लोगों की आस्था को धक्का लगा है।
जालंधर: फ्रेंडस कॉलोनी में स्थित गुरुद्वारे को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। चोरों ने गुल्लक में पड़े सतर हजार रुपयों के लगभग नकदी पर हाथ साफ किया। इस चोरी से लोगों की आस्था को धक्का लगा है।
गुरुद्वारा प्रधान ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना नंबर 1 के ए. एस. आई. गुरदेव सिंह ने बताया की उन्हें गुरुद्वारे के प्रधान सुरजीत सिंह का फोन आया और उन्होंने पुलिस को चोरी के बारे में अवगत कराया। सुरजीत सिंह के अनुसार गुल्लक में 60 से 70 हजार रुपए होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।