यात्रीगण ध्यान दें! आज से फिरोजपुर जाने वाली 6 ट्रेनें की गर्इ रद्द

Edited By Vatika,Updated: 27 Jun, 2018 09:35 AM

6 trains going to firozpur canceled

फिरोजपुर में बस्ती टंकी वाली रेलवे फाटक की जगह अंडर रेलवे ब्रिज बनाने का निर्माण कार्य 27 जून से आरंभ हो गया है जिसके कारण 3 रेलवे सैक्शन (जालंधर-फिरोजपुर), (लुधियाना-फिरोजपुर) व बठिंडा-फिरोजपुर पर रेलगाडिय़ों का परिचलन पूरी तरह से ठप्प रहेगा।

जालंधर (राज): फिरोजपुर में बस्ती टंकी वाली रेलवे फाटक की जगह अंडर रेलवे ब्रिज बनाने का निर्माण कार्य 27 जून से आरंभ हो गया है जिसके कारण 3 रेलवे सैक्शन (जालंधर-फिरोजपुर), (लुधियाना-फिरोजपुर) व बठिंडा-फिरोजपुर पर रेलगाडिय़ों का परिचलन पूरी तरह से ठप्प रहेगा। इसमें 37 मेल एक्सप्रैस व पैसेंजर रेलगाडिय़ां प्रभावित होंगी। इसमें से 16 रेलगाडिय़ां आंशिक रूप से रद्द और 2 रेलगाडिय़ों के रूट में बदलाव किया गया है जबकि एक पैसेंजर ट्रेन को समय में बदलाव कर चलाया जाएगा। आर.यू.बी. का निर्माण आज से शुरू हो गया है, इसी कारण मंडल के फिरोजपुर में बड़ा ब्लाकेज है। पुल 5 मीटर चौड़ा व 4 मीटर ऊंचा है। पुल की लंबाई शहर की तरफ 108 मीटर और कैंट की ओर 88 मीटर होगी।


बदले रूट से चलने वाली रेलगाडिय़ां
-19223 अहमदाबाद-जम्मू तवी जोकि बठिंडा फिरोजपुर-जालंधर-पठानकोट के रास्ते चलती है, वह अब बठिंडा-धूरी-लुधियाना-जालंधर के रास्ते चलेगी। 
-19224 जम्मू-अहमदाबाद जोकि पठानकोट जालंधर, फिरोजपुर व बठिंडा के रास्ते चलती है वह अब जालंधर-लुधियाना-धूरी व बठिंडा के रास्ते चलेगी। 


रद्द रहने वाली रेलगाडिय़ां
74931    जालंधर-फिरोजपुर
74940    फिरोजपुर-जालंधर
74937    जालंधर-फिरोजपुर
74939    जालंधर-फिरोजपुर
74932    फिरोजपुर-जालंधर
74934    फिरोजपुर-जालंधर


आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
-74933 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर महालम स्टेशन रुकेगी। महालम-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी। 
-74935 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर मल्लांवाला खास रुकेगी। मल्लांवाला-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!