संगरूर में बादलों का शक्ति प्रदर्शन, रैली में पास किए 6 प्रस्ताव

Edited By Mohit,Updated: 02 Feb, 2020 05:21 PM

6 resolutions passed in akali dal rally

शिरोमणि अकाली दल द्वारा आज संगरूर में बड़े स्तर पर रैली की गई और इस दौरान 6 प्रस्ताव भी पास किए गए।

संगरूरः शिरोमणि अकाली दल द्वारा आज संगरूर में बड़े स्तर पर रैली की गई और इस दौरान 6 प्रस्ताव भी पास किए गए। कहा जा रहा था कि यह रैली ढींडसा परिवार के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस विरोधी नीतियों के खिलाफ है लेकिन रैली में ज्यादा फोक्स ढींडसा परिवार पर ही रहा। शायद यही कारण था कि ढींडसा की बगावत के बाद अब तक चुप बैठे प्रकाश सिंह बादल ने ढींडसा परिवार पर खुल कर हमला किया।

PunjabKesari

बादल ने कहा कि उनकी सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के खिलाफ सिर्फ सियासी ही नहीं बल्कि पारिवारिक सांझ भी थी। यही कारण था कि वह उनसे पारिवारिक मामलों में भी सलाह लेते थे। बादल ने कहा कि जिन लोगों को पार्टी ने इतना बड़ा मान सम्मान दिया, उन्होंने ही जरुरत के वक्त पार्टी को पीठ दिखाई। इस रैली में अकाली दल बादल की लीडरशिप के अलावा भाजपा नेता भी मौजूद थे। रैली दौरान खास बात यह रही कि इस मौके पर अकाली दल द्वारा छह प्रस्ताव पास किए गए।

PunjabKesari

1. सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा को पार्टी से बर्खास्त किया जाए।
2. कांग्रेस पार्टी खास तौर पर गांधी परिवार और कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा गुरुद्वारों पर कब्जा करने और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसकी सख्त तौर पर निंदा की गई।
3. केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए नए कानून सी.ए.ए. में मुस्लिम भाईचारे को भी शामिल किया जाए।
4. पार्टी से इस्तीफा देने वाले सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिंदर सिंह ढींडसा राज्यसभा और विधानसभा से भी इस्तीफा दें।
5. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री मुस्तूयाणा साहिब को ढींडसा के कब्जे से मुक्त करवाए।
6. बहबल कलां मामले के मुख्य गवाह की मौत के लिए जिम्मेदार कांग्रेसियों के खिलाफ हो कार्रवाई और कैप्टन अमरेंद्र सिंह इसकी जांच सी.बी.आई. से करवाए।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!