Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 10:53 AM
शेरपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत सैनी पर आधारित पुलिस पार्टी द्वारा बीते दिनों गिरफ्तार किए गंजा गैंग के 3 सदस्यों की निशानदेही पर 4 और गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 7 सदस्यों ने 50 से अधिक लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
लुधियाना(पंकज): शेरपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरजीत सैनी पर आधारित पुलिस पार्टी द्वारा बीते दिनों गिरफ्तार किए गंजा गैंग के 3 सदस्यों की निशानदेही पर 4 और गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 7 सदस्यों ने 50 से अधिक लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
गत दिवस शेरपुर पुलिस ने मंदीप गंजा, सुखदीप सिंह व मंदीप को गिरफ्तार किया था, जोकि एक राहगीर को जख्मी करके लूटने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके 4 और साथियों के नामों का खुलासा हुआ व उन्हें भी धर-दबोच लिया गया, जिनकी पहचान गुरविंद्र सिंह डाबा, राजविंद्र राजा, विक्रमजीत व गुरविंद्र उर्फ पिं्रस के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले लंबे समय से लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उनका मुख्य निशाना प्रवासी राहगीर होते थे, क्योंकि वे वारदात के उपरांत ज्यादातर पुलिस कंप्लैंट नहीं करते थे। पुलिस ने आरोपियों से लूटे 17 मोबाइल व 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।