CIA स्टाफ को मिली कामयाबी, करोड़ों की हैरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Apr, 2024 08:40 PM

3 smugglers along with heroin worth crores arrested

सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन व थाना खालड़ा की पुलिस ने 700 ग्राम हैरोइन बरामद करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

तरनतारन (रमन): सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन व थाना खालड़ा की पुलिस ने 700 ग्राम हैरोइन बरामद करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा माननीय अदालत से रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से अगली पूछताछ शुरु कर दी गई है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। गौरतलब है कि बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

जानकारी देते हुए एस.पी. (आई.) अजय राज सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर जिले भर में गश्त व नाकेबंदी तेज कर दी गई है। सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के ए.एस.आई. अमरीक चंद की पुलिस पार्टी ने तरनतारन से गांव चाहल टी. प्वाइंट पहुंचने पर 1 युवक को काबू कर तलाशी लेते हुए 500 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ झिलमिल पुत्र गुरमेज सिंह निवासी चाहल के तौर पर हुई। इसके खिलाफ थाना सराए अमानत खां में केस दर्ज कर लिया गया है।

 इसके अलावा थाना खालड़ा के प्रभारी इंस्पैक्टर विनोद कुमार की पुलिस पार्टी ने लवप्रीत सिंह उर्फ लब्भा पुत्र मेजर सिंह निवासी माड़ीमेघा व करनप्रीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरदेव सिंह निवासी माड़ीमेघा को गिरफ्तार कर इनसे 200 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने कुल 700 ग्राम हैरोइन बरामद कर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!