Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 12:47 AM
छन्ना रोड स्थित एक फैक्टरी में सिलैंडर फटने से 2 कारीगरों की मौके पर व एक की....
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): छन्ना रोड स्थित एक फैक्टरी में सिलैंडर फटने से 2 कारीगरों की मौके पर व एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिजली का सामान तैयार करने वाली एक फैक्टरी में दोपहर 12.46 बजे एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कार्य करते 2 फोरमैन व 3 अन्य नजदीक खड़े व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दोनों फोरमैनों की मौके पर ही मौत हो गई व उनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है।
यह दोनों फोरमैन मशीन में आए किसी फाल्ट को ठीक कर रहे थे कि अचानक ही मशीन में लगा सिलैंडर फट गया। इस घटना में लुधियाना से मशीन ठीक करने आए विशाल कुमार, माणक गर्ग, विजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको किसी प्राइवेट व्हीकलों द्वारा जल्द से जल्द सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया जहां से उनको अन्यत्र रैफर कर दिया गया परंतु इलाज के दौरान घावों की ताव न झेलते हुए एक और घायल दम तोड़ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरपाल सिंह, सी.आई. स्टाफ के इंचार्ज मलकीत सिंह, थाना सदर इंचार्ज गौरव वंश, डी.एस.पी. डी. कुलदीप सिंह विर्क पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से जांच की जा रही थी व लाशों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।